पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के समस्त थाना व चौकियों में सी.सी.टी.एन.एस. कार्य में तैनात पुलिस कर्मचारियों की ली गई बैठक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकियो में सी.सी.टी.एन.एस. कार्य में तैनात पुलिस कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई,  बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थानावार दर्ज किये जाने वाले ऑनलाइन इंट्री जैसे एफ.आई.आर.,जप्ती पत्रक , गिरफ़्तारी पत्रक, चालान पेश, न्यायालय निर्णय पत्र, चरित्र सत्यापन आदि की अधतन दर्ज की गई जानकारी प्राप्त की गई, थाना गांधीनगर द्वारा ऑनलाइन डाटा इंट्री कों अपडेट रखने पर कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आरक्षक इजहार अहमद एवं राजकुमार यादव को नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

बैठक में सी.सी.टी.एन.एस. कार्य में तैनात पुलिस कर्मचारियों को थाना में लगे हुए सीसीटीवी का बेहतर संधारण करने सहित थाना में शासकीय कार्य हेतु प्रदाय किये गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उचित रखरखाव एवं देखरेख की समझाईस दी गई, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस कर्मचारियों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत होकर सम्बंधित शाखा प्रभारी को समस्या के त्वरित निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिए गए,साथ ही सी.सी.टी.एन.एस. कार्य  कों गंभीरता पूर्वक कर मामले में चालान पेश करने के पश्चात दस्तावेजों की ऑनलाइन इंट्री समय पर दर्ज करने की समझाईस दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!