सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 35 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर 20 हजार रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में बीते दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 22 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 6600/- समन शुल्क वसूल किया गया हैं, दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 4000/- समन शुल्क वसूल किया गया, अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 35 वाहन चालकों पर 20000/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यवाही की जायगी,सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमों का पालन करें स्वयं सुरक्षित रहे एवं अन्य राहगीरो कों भी सुरक्षित रखे।

Related posts