सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अम्बिकापुर स्थित आईसीआईआई बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों को यातायात नियमों के प्रति जानकारी देकर किया गया जागरूक !

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत आईसीआईसीआई बैंक में पदस्थ बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया, साथ ही बैंक मे वित्तीय लेन-देन के कार्यों से आए आम नागरिकों/ग्राहकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति अपने समुचित कर्तव्यों से अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत बैंक कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के पश्चात ही वाहन चलाने की समझाईश दी गई। वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज की प्रति आवागमन में वाहन के साथ मे रखने एवं नाबालिग बालक/बालिकाओं को दोपहिया वाहन का उपयोग ना करने देने तथा बैंक मे आए ग्राहकों को अपने दुपहिया वाहन एवं चारपाहिया वाहन को निर्धारित पार्किंग मे व्यवस्थित तरिके से खड़ी करने हेतु समझाईश दी गई एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर वाहन दुर्घटनाओं से हो रहे जनहानि को कम करने के हेतु सड़क सुरक्षा अभियान चलाये जाने की जानकारी दी गई।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों के पालन हेतु त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 के बारे मे कर्मचारियों को बताकर जागरूक किया गया। किसी भी व्यक्ति द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर सामान्य व्यक्तियों द्वारा उक्त व्यक्ति की शिकायत त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर पर भेजी जा सकती हैं, जिस पर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया की जाती हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा शिकायत करने वाले व्यक्तियों की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात शाखा से प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक पवन कन्नौजिया सम्मिलित रहे।

Related posts