विश्वास अभियान : सरगुजा पुलिस द्वारा स्वाधार गृह एवं बालिका गृह में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक : महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बंधित अपराध, पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम, ‘अभिव्यक्ति ऐप’ के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु जारी ‘विश्वास अभियान’ के अंतर्गत महिलाओं को विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों से अवगत कराने हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा स्वाधार गृह एवं बालिका गृह में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से रूबरू होकर उनकी समस्या सुनी गई। उन्हें जागरूक करने महिला संबंधी अपराधों एवं बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं को पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप ‘अभिव्यक्ति ऐप’ की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप उपयोग करने की समझाईश दी गई, साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान MSSVP संचालिका स्वधारगृह एवं बालिका गृह की अधिक्षिका एवं अन्य महिला स्टॉफ उपस्थित रहे तथा सरगुजा पुलिस से महिला सेल और गूंज टीम उपस्थित रह

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!