चोरी के दो अपराधों के खुलासे में पुलिस को मिली सफलता : दो अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की ईको कार, इनवर्टर और एक्साइड बैटरी की गई बरामद….भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : खरसिया पुलिस ने खरसिया के जवाहर नगर से चोरी ईको कार और हमालपारा लकड़ी टाल आफिस से चोरी ही इन्वर्टर, बैटरी के मामले में दो अपचारी बालक और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे चोरी गई कार, इन्वर्टर, बैटरी बरामद कर आरोपितों को सक्षम न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया है।

प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को पुलिस चौकी खरसिया में अभिषेक टोपनो पिता स्वर्गीय श्री वीरेन्द्र टोपनो उम्र 41 वर्ष जवाहर कालोनी खरसिया द्वारा उसके घर के बाहर खड़ी मारुति ईको वेन कार सीजी 10 एफए 2683 की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध वाहन चोरी का अपराध दर्ज कर चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देशन के अंतर्गत पूर्व चोरी में संलिप्त आरोपियों एवं संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी।

इसी दरमियान मुखबिर की सूचना पर आज चौकी खरसिया पुलिस ने हमालपारा के लक्की भट्ट और उसके साथी ओम केंवट को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने अपने दो अन्य साथी (अपचारी बालकों) के साथ मिलकर जवाहर नगर से मारुति ईको वेन कार की चोरी करना तथा इसी साल फ़रवरी माह में हमाल पारा के लकड़ी टाल ऑफिस से एक एक्साईड बैटरी, इनवर्टर, कैमरा और नगदी रकम 5000/- की चोरी करना बताया गया। आरोपी (1) लक्की भट्ट पिता स्वर्गीय राकेश भट्ट उम्र 19 साल निवासी नया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 1 हमालपारा चौकी खरसिया से एक एक्साइड बैटरी कीमत 12,000/- रूपये,  ईको कार की बैटरी 7,000/- रूपये तथा आरोपी (2) ओम केंवट पिता मनीराम केंवट उम्र 19 साल निवासी पनखतिया पार पुरानी बस्ती खरसिया चोरी की इन्वर्टर कीमत 6,000/- रूपये और स्टेपनी 8,000/- रूपये तथा दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों से चोरी ईको वेन कार सीजी 10 एफए 2683 मय चाबी कीमत 70,000/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। चारों आरोपितों को वाहन चोरी के अपराध क्रमांक 173/24 धारा 379 भादवि तथा लकड़ी टाल ऑफिस से चोरी के अपराध क्रमांक 109/2024 धारा 457,380 भादवि में गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार नाग, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय, आरक्षक कीर्ती सिदार, आरक्षक साविल चंद्रा, आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक सोहन यादव, आरक्षक डमरुधर पटेल की माल मुल्जिम पतासाजी और बरामदगी में सराहनीय भूमिका रही है।

Related posts