जशपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, आगामी त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर की गई चर्चा,

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : थाना जशपुर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया और आगामी त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस विभाग एडीओपी, तहसीलदार जशपुर, नायब तहसीलदार, टी.आई. जशपुर एवं शहर के सभी समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

बैठक में सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई। शहरवासियों से कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें। प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले में भाईचारे और शांति का नया कीर्तिमान स्थापित करें। बैठक दौरान शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Related posts