सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में बीपीएम ने सीएचओ,आरएचओ की ली बैठक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार के मीटिंग हाल में बीपीएम सीएचओ, आरएचओ की बैठक लिया।बैठक में विशेष टीकाकरण सप्ताह की समीक्षा की गई एवं शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करने निर्देशित किया।

बैठक में उन्होंने  उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर रेग्युलर फॉलोअप करने हेतु निर्देशित किया  जिससे मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।  बीपीएम ने सिकल सेल जांच एवं एनीमिया के रोकथाम हेतु विशेष कार्ययोजना बना कर लोगो को जागरूक करने हेतु निर्देश दिए।साथ ही टीबी एवं कुष्ठ के संदेहास्पद मरीजो का चिन्हांकन कर उचित जांच एवं इलाज कराने के लिए कहा। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts