जशपुर प्रेस क्लब ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ मनाई होली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैंप कार्यालय बगिया में रंगों से हुए सराबोर, सीएम ने रंग गुलाल लगाकर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सीएम बनने के बाद होली में पहली बार विष्णुदेव साय बगिया पंहुचे।यहां जशपुर प्रेस क्लब (रजि) के सदस्यों पदाधिकारियों ने सीएम साय के साथ होली मनाई।रंग गुलाल अबीर के साथ फूलों से  सीएम ने पत्रकारों के साथ होली खेली।

मुख्यमंत्री ने यहां सभी पत्रकारों के सुख समृद्धि के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई देकर मुंह मीठा कराया।

उल्लेखनीय है कि रंगों के महापर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा था। जिसमें जशपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार आमंत्रित थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पत्रकारों के सुख,समृद्धि हेतु कामना की।

जशपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों व पत्रकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। जशपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में जशपुर प्रेस क्लब के संरक्षक विजय त्रिपाठी, विनोद शर्मा,रविंद्र थवाईत, दीपक सिंह, योगेश थवाईत, राजेश पांडेय, सागर जोशी, संतोष चौधरी, नवीन ओझा, प्रशांत सहाय ,टंकेश्वर यादव , शिव प्रताप सिंह , श्याम चौहान, अभिषेक शुक्ला, कुंदन सिंह सहित अन्य पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडेय व सचिव योगेश थवाईत ने जिले के सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!