पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी जी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।।”

गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!