ढाबा संचालक के कब्जे से बीयर बोतल और देशी/अंग्रेजी शराब जप्त, आरोपी पर हुई आबकारी एक्ट की कार्रवाई…!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 29 मार्च 2024 की रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग स्थित वेलकम ढाबा में मंदीप सिंह भाटिया के द्वारा भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बिक्री करने इकट्ठा कर रखा गया है। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा शराब रेड कार्यवाही की गई, जहां मौके पर मिला व्यक्ति अपना नाम मंदीप सिंह भाटिया पिता परमजीत सिंह भाटिया उम्र 26 वर्ष साकिन बुधवारी पारा वार्ड नंबर 13 डोंगरगढ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव हाल मुकाम सांई कालोनी उर्दना थाना कोतवाली जिला रायगढ़ का होना बताया।

जिससे शराब विक्रय के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार कर ढाबा के पीछे प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखा 11 नग बीयर, 09 पाव देशी अंग्रेजी शराब कुल शराब मात्रा 8.670 बल्क लीटर कीमत 3,470/- रूपये का जप्त कर आरोपित मंदीप भाटिया पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ में अपराध क्रमांक 206/2024 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण की कार्यवाही में प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, आरक्षक मनोज पटनायक और आरक्षक आशीष महंत शामिल थे 

Related posts