सरगुजा पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत वारण्टियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी जारी : माह मार्च में कुल 361 गिरफ्तारी वारण्ट एवं 88 स्थायी वारण्ट की हुई तामिली, 28 साल बाद हुई फरार वारण्टी की गिरफ्तारी.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत प्रकरण के वारण्टियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी कार्यवाही तेजी से की जा रही है तथा इसके लिए जिले स्तर पर टीम का गठन भी किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली के प्रकरण में विगत 28 साल से फरार वारण्टी विमल उर्फ बंडा कोरवा पिता लोहरा राम कोरवा, उम्र 40 वर्ष, निवासी सांभर भड़िया, थाना बगीचा, जिला जशपुर को गठित टीम के अथक प्रयास से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र चौकी पण्डरापाठ उसके निवास से घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता मिली है।

इस प्रकरण के वारण्टी के पता-तलाश एवं पकड़ने में प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक रूपेश महंत, आरक्षक उमाशंकर साहू इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही है

Related posts