लोकसभा चुनाव 2024 : जशपुर जिले में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 03 अप्रैल को

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव 2024 हेतु समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 03 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया है।

उप जिला  निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्रमांक 12 जशपुर, 13-कुनकुरी एवं 14-पत्थलगांव के समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 03 अप्रैल को जिला पचंायत के सभाकक्ष में प्रातः 10.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई है। प्रशिक्षण में समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम काल खण्ड में प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा।

Related posts