अवैध मिट्टी मुरूम खनन कर परिवहन करने के विरूद्ध पुलिस टीम का प्रहार : मुरूम मिट्टी भरे तीन हाईवा एवं एक जेसीबी को किया गया जप्त !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार से है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला पुलिस का ग्राम गतोरी तालाब के पास मौके पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी क्रमांक सीजी 10 डी 5432 सहित 02 हाईवा (1) हाईवा क्रमांक सीजी 10 एवी 9504 (2) हाईवा क्रमांक सीजी 10 सी 5513 का ग्राम गतोरी में अवैध उत्खनन कर एवं हाईवा सीजी 22 सी 0277 को मिट्टी परिवहन करना पाए जाने पर खनिज विभाग को सौंपकर विधिवत कार्यवाही की गई।

Related posts