कांग्रेस का जनघोषणा पत्र एक झूठ का पुलिंदा, पूरा करने के लिए जनता को झांसा देने के लिए है- भूपेंद्र सवन्नी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस की जनघोषणा पत्र पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। आज तक रिकार्ड है कि कांग्रेस ने जितने भी वादे किए है, उसमे एक भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस की घोषणा पत्र में किए गए वादों से प्रतीत होता है कि कांग्रेस का प्रयास है कि किसी भी तरह जनता को झांसा देेकर केंद्र की सत्ता हासिल करना है। कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी के जरिए महिलाओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है। क्योंकि महिलाओं के एक लाख रुपए सालाना देने का वादा भी तर्क संगत नहीं है। क्योंकि इस वादे को पूरा करने के लिए पैसा कहां से लाएंगे। देखा जाए तो यह देश के बजट से भी ज्यादा खर्च होंगे। ऐसे वादे कर कांग्रेस की हास्यापद स्थिति में है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी की बात करते हैं, जबकि पीएम मोदी की सरकार उनके वादे से ज्यादा ही दे रही है। मोदी ने अपनी गारंटी से 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया है। ये तो सिर्फ पांच साल में 40 लाख सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। जबकि मोदी की सरकार में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दिया है। मोदी की सरकार में देश की जनता को आयुष्मान के लिए नि: शुल्क इलाज की सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है कि इसलिए अपने जनघोषणा पत्र में हवा-हवाई वादों के जरिए झूठ की इमारत खड़ी कर रही है। जिसे जनता भली भांति जान समझ चुकी है। इस बार नरेंद्र मोदी जी 400 पार सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की जनता कांग्रेेस के झूठ में फंसने वाली नहीं है। क्योंकि जनता ने यूपीए सरकार के 10 साल को भी देखा है। उस दौरान यूपीए की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ डाले थे। इस फिर कांग्रेस भ्रष्टाचार से बचने और फिर भ्रष्टाचार करने के लिए जनता से झूठे वादे कर रही है।

Related posts