सीएमएचओ जशपुर ने किया मनोरा सीएचसी का निरीक्षण, चिकित्सा अमला को समय पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विपिन इंदवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वस्थ अमला के उपस्थिति की जानकारी ली। जहां ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप  लगे सभी स्टाफ उपस्थित मिले। उन्होंने सभी कर्मचारी को समय पर  उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ ने वार्ड भ्रमण कर भर्ती मरीजों का अवलोकन किया उन्होंने बीमारी एवं तबीयत की जानकारी ली और डॉक्टर के सलाह अनुसार मरीज के देखभाल एवं स्वस्थ स्वस्थ उपचार करने के  निर्देश दिए। उन्होंने दवाई को उपलब्धता की जानकारी ली एव समय पर डायरिया आदि के दवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में    सफाई व्यवस्था नियमित रखने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!