पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा संकेतिक बोर्ड एवं ट्री रिफ्‌लेक्टर.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के दुर्घटनाजन्य सड़क खंभों में संकेतिक बोर्ड लगाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत थाना अकलतरा क्षेत्रांर्तगत एन.एच. 49 पर एफ.सी.आई गोदाम के पास, थाना जांजगीर क्षेत्रांर्तगत शारदा चौक, नेता जी चौक, पी.एन.बी. बैक के पास, पोस्ट आफिस के पास, कोतवाली थाना के पास, चर्च के पास एवं थाना चांपा क्षेत्रांर्तगत गेमन पुल के पास एवं भोजपुर अंडर ब्रिज के पास सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है। बलौदा पहरिया रोड़ एवं जांजगीर नवागढ़ सड़क किनारे पेड़ों पर दोनों ओर ट्री रिफ्‌लेक्टर लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कुल 150 ट्री रिफ्‌लेक्टर लगाया गया है।

इस कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी एवयातायात पुलिस जांजगीर का सराहनीय योगदान है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!