मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगर पंचायत प्रेमनगर के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रेमनगर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवँ जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Related posts