गोवर्धनपुर में अवैध शराब बेच रहे युवक से 12 लीटर महुआ शराब जप्त, चक्रधरनगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के अंतर्गत की कार्रवाई….!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 की सुबह चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गोवर्धनपुर खालेपारा में युवक अजय मिंज को महुआ शराब की अवैध बिक्री करते रेड कर पकड़ा गया है। आरोपी अजय मिंज पिता स्वर्गीय दुखी मिंज उम्र 33 वर्ष साकिन गोवर्धनपुर खालेपारा थाना चक्रधरनगर के कब्जे से पुलिस ने 2-2 लीटर कोल्ड ड्रिंक बॉटल में भरा हुआ 12 लीटर महुआ शराब कीमत 1200/- रूपये का जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार अवैध शराब पर कार्रवाई की जा रही है। शराब रेड की इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक पलुस एक्का, आरक्षक शांति मिरी, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह पैंकरा सम्मिलित थे।

Related posts