14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : आरोपी के विरुद्ध धारा 327 भादवि का अपराधिक प्रकरण न्यायालय में है लंबित, पेश किया गया है न्यायालय में.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन पर जिले के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित किया गया, स्थाई वारंटी आरोपी की जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

माननीय न्यायालय जांजगीर का प्रकरण क्रमांक 1156/07 में स्थाई वारंटी भुवन केंवट पिता शांति लाल केंवट निवासी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर पेशी से गैरहाजिर चल रहा था। जिस कारण माननीय न्यायालय द्वारा इसका स्थाई वारंट जारी किया गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी को उसके सकुनत से विधिवत गिरफ्तार कर वारंट तामील कर दिनांक 12 अप्रैल 2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक ईश्वरी राठौर थाना जांजगीर कमहत्वपूर्ण भूमिका रही है

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!