मोदी भाजपा सरकार किसानों और आरक्षित वर्गों की विरोधी, जनता कांग्रेस का बटन दबायेगी, मोदी सरकार को बिदाई का झटका लगेगा – धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ में भाजपा नेता अमित शाह की सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस का बटन दबाकर मोदी सरकार को विदाई का झटका देगी। मोदी सरकार किसानों और आरक्षित वर्गों के विरोधी है इसीलिए इन दोनों वर्गों के लिए 10 साल में कोई काम नहीं किया बल्कि पूर्व से मिल रही उनकी सुविधाओं को खत्म किया है। मोदी सरकार ने किसानों को चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के लिए तीन काला कृषि कानून लाया और आरक्षित वर्ग को उनके अधिकार से वंचित रखने के लिए देश के सरकारी संस्थानों में रिक्त 30 लाख पदों पर भर्ती भी नहीं किया। तीन दर्जन से अधिक सरकारी उपक्रमों को बेच कर युवाओं के सरकारी नौकरी पाने के अधिकार को खत्म किया। 2013 से 2018 तक प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रही है लेकिन नक्सलवाद खात्मे के लिए भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया था। 5 वर्ष में कांग्रेस की सरकार ने नक्सलवाद को खात्मे के लिए काम किया लेकिन मोदी सरकार ने पूरा सहयोग नहीं किया। मोदी सरकार किसान, नौजवान, माता-बहनों से किए वादे को पूरा नहीं किया है। मोदी सरकार ने आरक्षित वर्गों को उनके हक से वंचित करने के लिए हर 10 साल में होने वाले जनगणना को रोका, जातिगत जनगणना के खिलाफ भाजपा और उसके लोग काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी 76 प्रतिशत आरक्षण को राजभवन में रुकवाने के पीछे मोदी सरकार की भूमिका है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए लाठियां चलवाई, अश्रु गैस के गोले दागे, सड़कों पर कील ठोंकवाई, क्रांकीट की दीवार उठाई, भाजपा नेताओं ने किसानों को आतंकवादी, देश द्रोही तक कहा। सदन में तीन काला कृषि कानून लाकर चंद पूंजीपतियों का किसानों को गुलाम बनाने की साजिश की।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के कुशासन से देश और प्रदेश का हर वर्ग पीड़ित है। कांग्रेस सरकार में किसान खुशहाल थे। मोदी सरकार बनने के बाद आय नहीं बढ़ी बल्कि उनकी समस्या चार गुना बढ़ी है। बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने हालत में खड़ी हुई है। 23 करोड़ हाथों से रोजगार छिन गया है। सरकारी संपत्तियों  को पानी के मोल मोदी के मित्रों को बेची जा रही है। मोदी सरकार की नीति हम दो और हमारे दो को फायदा पहुंचाने की है। मोदी सरकार बनने के बाद गरीब आदमी और गरीब हुआ है और सिर्फ दो लोगों की पूंजी बढ़ी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!