रामनवमीं पर्व मनाये जाने कुनकुरी पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: एसडीएम नंदजी पाण्डे एवं एसडीओपी विनोद कुमार मण्डावी की उपस्थिति में आज मंगलवार को कुनकुरी पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। समिति के सदस्यों द्वारा रामनवमीं पर्व को लेकर किये जा रहे आयोजनों की जानकारी भी प्रशासन को दी, जिससे प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने में सुविधा हो सके।

ग्राम लोधमा के निवासियों का भी एक प्रतिनिधि मण्डल शांति समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ। गत वर्ष रामनवमीं पर्व पर ग्राम में निकाली गई शोभायात्रा पर हुए विवाद के बाद इस वर्ष रामनवमीं पर्व का आयोजन ग्राम में शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया।

बैठक में तहसीलदार मुखदेव यादव, थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी, बीएमओ श्रीमती के कुजूर, एसआई खोमराज ठाकुर, एएसआई मनोज साहू के साथ शांति समिति के सदस्य, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts