अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय

समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : पत्थलगांव विधायक गोमती साय गुरुवार को श्री बजरंगबली मंदिर समिति गरियादोहर द्वारा आयोजित कांसाबेल विकासखंड के दोकड़ा भाजपा मंडल अंर्तगत गरियादोहर में अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ में शामिल होने पहुंची। श्रीमती साय ने कहा कि अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित किया जाता है। हम सनातन धर्म के अनुयायी है। प्रभु राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है। प्रभु राम का संकीर्तन पूरे गांव व आस पास के सभी गांवों में सुख शांति प्रदान करता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, दोकड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सहित दोकड़ा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts