सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरण में आरोपी 48 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार, भेजा गया है न्यायिक अभिरक्षा में.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत संदेहियों/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रईस अंसारी साकिन अजिरमा गांधीनगर द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2024 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक को प्रार्थी अपने अजिरमा स्थित पंचर दुकान के सामने पैशन मोटर सायकल खड़ी कर खाना खाने चला गया था। खाना खाकर आने के बाद देखने पर प्रार्थी की मोटर सायकल अपने खड़ी स्थान पर नहीं थी, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 379 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी के सम्बन्ध में मुखबीर तैनात किये गए थे, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ की गई। संदेही द्वारा अपना नाम अंकित कुमार यादव उम्र 23 वर्ष साकिन सुभाषनगर गांधीनगर हाल मुकाम माईंस कॉलोनी बिश्रामपुर सूरजपुर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया एक नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।

इस प्रकरण की  सम्पूर्ण कार्यवाही मेथाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक विनोद बारी, आरक्षक देवेंद्र पाठक, आरक्षक पंकज कुमार लकड़ा सम्मिलित रहे हैं

Related posts