निलंबन: दस्तावेजों में कूटरचना कर राशि गबन करने तथा पंचायत कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव का हुआ निलंबन, देखे आदेश…….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जनपद पंचायत मनोरा की ग्राम पंचायत गीधा के पंचायत सचिव रविशंकर भगत को दस्तावेजों में कूटरचना कर अलग अलग मदों से बिना कार्य कराये एक लाख नब्बे हजार रूपये का गबन करने के आरोप में एवं पंचायत के कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधी में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मनोरा निर्धारित किया गया है।

देखे आदेश….

Related posts