बागबहार भाजपा मंडल की बैठक में शामिल हुई विधायक गोमती साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बृहद चर्चा करने हेतु शुक्रवार को बागबहार भाजपा मंडल की बैठक आहूत की गई। जिसमें पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुई। इस बैठक में बागबहार भाजपा मंडल के आनन्द शर्मा, रवि परहा, मीना चौहान सहित कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक गोमती साय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इन्हें पूरे तन मन से पूरी तैयारी करनी है कि हमारा एक भी सम्मानित मतदाता अपना मतदान करने से वंचित न हो। क्योंकि बड़ी जीत पाने के लिए यह आवश्यक होगा। बूथ के हर मतदाता तक मोदी जी संदेश पहुंचना है। अबकी बार, 400 पार, हर घर में दस्तक देनी है। एक एक मत से जीत की गजमाल बनानी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!