सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आबकारी एक्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी : छः लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी किया गया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत !

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु अवैध नशीले पदार्थो के खरीद फरोख्त में शामिल संदेहियों/आरोपियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2024 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिशुनपुर खुर्द निवासी समीर टोप्पो अपने कब्जे में काफी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौक़े पर जाकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जहां संदेही द्वारा अपना नाम समीर टोप्पो उम्र 30 वर्ष साकिन बिशुनपुर खुर्द थाना गांधीनगर का होना बताया गया, आरोपी की तलाशी लेने पर कुल 06 लीटर महुआ शराब कुल कीमत 900/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 237/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मेथाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक पवन यादव, आरक्षक पंकज लकड़ा सम्मिलित रहे।

Related posts