चाईल्ड पोर्नोग्रॉफी के अपराध में सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने शिवम राम को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल !

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : सोशल मीडिया के दौर में लगातार चाईल्ड पोर्नोग्रॉफी (possession, manufacture distribution) के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से सिटी कोतवाली जशपुर को गत दिवस प्राप्त हुये साइबर टीप लाईन मामले की जांच सिटी कोतवाली जशपुर के विवेचक द्वारा किए जाने के उपरांत प्रकरण के आरोपी शिवम राम उम्र 20 साल निवासी डोड़काचौरा को उनके निवास से दिनांक 29 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

ज्ञात हो कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो/वीडियो अपलोड करने या देखने पर एनसीआरबी दिल्ली की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही के लिये राज्य के पुलिस मुख्यालय को टीप लाईन प्रेषित किया जाता है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय जशपुर स्थित सायबर सेल से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को प्राप्त हुये सायबर टीप लाईन की जांच एवं विवेचना के दौरान थाना प्रभारी जशपुर द्वारा घटना में प्रयुक्त हुये मोबाईल नंबर का सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी लेकर उक्त मोबाईल के धारक की पतासाजी कर उनके निवास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर शिवम राम के द्वारा वर्ष 2022 में सोशल मीडिया एप से महिला एवं बच्चों से संबंधी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करना पाया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया है।

श्री शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) द्वारा कहा गया है कि – जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारी को सायबर टीप लाईन मामले की जांच हेतु प्रेषित किया गया है, आने वाले समय में इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक रविशंकर तिवारी, हायक निरीक्षकश्वर वारले, आरक्षक क्रमांक 582 धीरेन्द्र मधुकर, गर सैनिक रवि डनसेना, गर सैनिक थानेश्वर देशमुख का योगदान रहा है।

Related posts