मुख्यमंत्री की विधानसभा में गरजे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कहा – हमने योजना लागू की वो बंद कर रहे है सांय सांय, महतारी वंदन को लेकर भी कही ये बात….पढ़ें पूरी ख़बर….देखें विडियो….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: लोक सभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत दो चरणों के चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत तीसरे चरण का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा रायगढ़ लोकसभा के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा के ग्राम कण्डोरा में एक जन सभा का आयोजन किया गया। जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मेनका सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहूंचे।

ग्राम कण्डोरा की अमराई में आयोजित जनसभा का शुभारंभ कंाग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के स्वागत उद्बोधन से हुआ। जिसके उपरांत पूर्व विधायक यूडी मिंज ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक सोच के साथ विकसित भारत का सपना देखा। जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। आज जितनी भी केन्द्र की योजनाएं देश भर में संचालित हो रही है कांग्रेस पार्टी की देन है। भाजपा ने एक भी योजना प्रारंभ नहीं की है। सभी वर्गों के लिये कंाग्रेस सरकार ने काम किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो चरण का चुनाव हो चुका है। तिसरे चरण का मतदान 7 मई को होने वाला है। रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार मेनका सिंह है। मै उनके पक्ष में आप से समर्थन मांगने आया हूं। साथियों यह चुनाव आम चुनाव नही है यह खास चुनाव है भाजपा कहती है 400 पार, कारण पूछने पर कहती है संविधान बदलना है। बाबा साहब ने जिस कानून को बनाया है जिससे 70 सालों से देश चल रहा है उसे बदलना चाहती है भाजपा। संविधान ने हम लोगांे को जो अधिकार दिया है वह अधिकार यह भाजपा हमसे छिनना चाहती है।

उन्होने आगे कहा कि दस साल से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री है उन्होने कहा था 60 महिना दो काला धन वापस लाने, 120 माह बीत गया काला धन नही ला पाये। मंहगाई आसमान छू गई है। 500 सौ रूपये मे गैस सिलेण्डर देने की बात इसी मंच से की गई थी, आज तक मिलना प्रारंभ नही हुआ। महतारी वंदन योजना पर भी हमला करते हुए कहा कि तीन महिने की किस्त विष्णु सरकार ने नहीं दी।

विष्णु सरकार के सांय सांय हो रहे कार्यांे पर कटाक्ष करते हुए कहा सांय सांय काम हो रहा है जितनी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किया था सब बंद हो गया सांय सांय। गौठान बंद हो गया सांय सायं, वर्मी कम्पोस्ट बंद हो गया, गोबर खरीदी बंद हो गया, रीपा बंद हो गया सांय सांय। अब 35 किलो चावल भी बंद हो जायेगा सांय सांय केवल 5 किलो मिलेगा। गरीबों के साथ छल कर रही है विष्णु सरकार। बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। बिजली आपूर्ति को लेकर पत्थलगांव के अस्पताल में हुई मृत्यु पर भी विष्णु सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। धान खरीदी पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप राज्य की वर्तमान सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाये।

कांग्रेस द्वारा लोक सभा चुनाव को लेकर जारी किये घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए बताया केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो महिलाओं को एक लाख रूपये सालाना देने की योजना है। मानदेय दुगुना करने के साथ मनरेगा में मजदूरी दर 4 सौ रूपये करने का प्रावधान किया गया है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!