आने जाने वाले राहगीरों व वाहनों पर पथराव करने वाले आरोपी पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, पुलिस को सूचना मिलने के चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना रतनपुर में ग्राम चपोरा से सूचना मिली थी कि उनके गाँव का एक व्यक्ति रात्रि में कई दिनों से मेनरोड में आने-जाने वाले वाहनों व राहगीरों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर रहा है।

इस सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे (प्रशिक्षु) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना में टीम गठित कर दिनाँक 29 अप्रैल 2024 की रात्रि में ग्राम चपोरा रवाना किया। जहाँ ग्राम चपोरा बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति रात के अंधेरे में वाहनों पर पथराव कर रहा था,जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू जायसवाल निवासी चपोरा का होना बताया। पूछताछ करने पर आने जाने वालों को परेशान करने की नीयत से पथराव करना पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Related posts