नारी शक्ति ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है, यही नारी शक्ति एक बार फिर देश में मोदीजी की सरकार बनाएगी – गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव/जशपुर : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय ने दिन गुरुवार को पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल लुड़ेग-तमता के ग्राम शेखरपुर में कार्यकर्ता बैठक, ग्राम बेलडेगी, ग्राम चंद्रपुर में नुक्कड़ सभा कार्यक्रम, सूरजगढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन, ग्राम छातासरई में आयोजित शक्ति-केन्द्र कार्यकर्ता बैठक एवं मुड़ाबहला में आयोजित सामाजिक बैठक में सम्मिलित हुई।

नुक्कड़ सभा में विधायक गोमती साय ने कहा कि आज प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार का सुशासन और मोदी जी की गारंटी विधानसभा चुनाव के बाद से आप लोगों को दिख रही है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ, धान की खरीदी, बोनस आदि सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए भाजपा सरकार के रीति नीति की जानकारी  दी। उन्होंने बताया किस प्रकार से मोदी सरकार हर वर्ग के विकास लिए काम कर रही है और आप लोगों ने देखा ही है कि विधानसभा चुनाव के समय की गई कई बड़ी घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने कार्यकर्ता एवं सामाजिक बैठक में कहा कि आप सभी मेरे परिवारजन हैं,  आप सभी के आशीर्वाद ने मुझे यहां का विधायक बनाया है। जिस प्रकार से आप सब ने मुझे अपनी बेटी के रूप में स्वीकार कर अपना आशीर्वाद दिया है, ठीक उसी प्रकार से अब आप सभी को हमारे प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भी अपना आशीर्वाद देना है और आप सभी को अब किसी प्रकार के झूठे लोक लुभावन घोषणाओं में नही आना है। अपना और देश के विकास के लिए अपना मतदान करें मोदी जी की गारंटी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए हम सब को हमारे रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के पक्ष में वोट करने की अपील कर “कमल का बटन दबाकर” भारी मतों से विजयी बनाना है, फिर से  एक बार देश में मोदी सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दें।

विधायक श्रीमती साय ने महतारी वंदन सम्मेलन में नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के वादे, मोदीजी की गारंटी एवं प्रदेश के मुखिया, आपके विधानसभा क्षेत्र के बेटे विष्णुदेव साय के सुशासन ने नारी शक्ति से जो कहा उसे पूरा किया। आज माताओं, बहनों के खाते में 1 से 5 तारीख के बीच 1000/- रुपये आ जा रहा है। नारी शक्ति ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है और यही नारी शक्ति एक बार फिर देश में मोदीजी की सरकार बनाएगी।

Advertisements
error: Content is protected !!