वरिष्ठ पत्रकार स्व. विश्वबंधु शर्मा को जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, अपनी कविता, लेखन शैली एवं समाज सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएगें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री विश्वबंधु शर्मा के आकस्मिक निधन होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार एवं सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह, सहायक ग्रेड-01 श्रीमती सुषमा कुजूर, सहायक ग्रेड-01 श्री विनोद कुमार यादव, श्री नन्दलाल यादव, श्री रवि विश्वकर्मा, राजकुमार पैंकरा और श्री अशोक तिर्की ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित  किए हैं। श्री शर्मा नईदुनिया में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दिए हैं। वर्तमान में अपना स्वयं का पोर्टल ग्राउण्ड जीरो का संचालन कर रहे थे।

स्व. श्री विश्वबंधु शर्मा अपने कविता, लेखन शैली एवं समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। इन्होंने अपनी लेखन शैली से पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है। जशपुरवासी इसे हमेशा याद रखेगें। 

Related posts