जशपुर : सुबह 9 बजे तक विधानसभा कुनकुरी में 20.03, जशपुर में 19.72 और पत्थलगांव में 17.73 प्रतिशत हुआ मतदान

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में विधानसभा चुनाव की तुलना में सुबह 9 बजे तक अपेक्षाकृत अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। गर्मी को देखते हुए मत डालने की होड आज सुबह से ही मतदाताओं के बीच रही। सुबह होते ही मतदाता लाइन लगाकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक कुनकुरी विधानसभा में 20.03 प्रतिशत, जशपुर विधानसभा  में 19.72 प्रतिशत और पत्थलगांव विधानसभा में 17.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी है।

Related posts