जशपुर : सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, सीसीटीवी का किया अवलोकन,स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा करने हेतु सतत निगरानी रखे जाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायगढ़ क्षेत्र 02 लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह  ने  शासकीय मॉडल स्कूल डोडकाचौरा में बनाया गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल   का अवलोकन किया। उन्होंने तीनो विधानसभा के निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी का अवलोकन किया।  सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, बिजली,पानी, पंखा की जानकारी ली। उन्होने स्ट्रांग रूम के सामने सीसीटीवी का अवलोकन किया ।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह,  अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर आर एस लाल, बीएसएफ सहायक कमांडेंट सुनील कुमार सिंह , तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह ने स्ट्रांग रूम परिसर में बेरीकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था,  कंट्रोल रूम निरीक्षण करते हुए  स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा करने हेतु सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। छांव एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts