छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तूफानी प्रचार, आज झारखंड के इन स्थानों पर लेंगे चुनावी सभा, मतदाताओं पर हो सकता है बड़ा असर…!

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुरु से ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के गुड बुक में हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी वे भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में जिस तरह सीएम श्री साय ने  मोदी गारंटी के अंतर्गत किए वादे सांय-सांय पूरे कर रहे हैं, उसे लेकर विष्णुदेव साय को झारखंड प्रदेश में चुनावी सभा में बड़ा दायित्व दिया गया है। आज 10 मई शुक्रवार को श्री साय सुबह 11:00 बजे से 11.45 बजे तक झारखंड के पश्चिम सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के मणिपुर ग्राउंड में, दोपहर 12.50 से 1.35 बजे तक खूंटी लोकसभा क्षेत्र के गताडीह गार्डन प्रखंड ग्राउंड में और 2.40 बजे से 3.25 बजे तक लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के छतरपुर गार्डन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड के इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में आदिवासी मतदाताओं की संख्या बहुतायत में है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के कार्यों और हर समुदाय खासकर आदिवासी समुदाय में उनकी गहरी पैठ को देखकर माना जा रहा है कि वे झारखंड में भी मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में करने में और पार्टी के लिए वातावरण बनाने में सफल होंगे।

Related posts