दुर्घटना : एनएच 43 पर सलियाटोली में बाईक स्कूटी में हुई टक्कर, बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हाथ कटकर हुआ अलग

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत गुरूवार की देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे सलियाटोली बालक छात्रावास के पास एनएच 43 पर बाईक एवं स्कूटी की आपस में टक्कर हो जाने से दोनों वाहन चालक गिर गये, इसी बीच एक अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाईक सवार युवक का हाथ कटकर अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सायं अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी। राहुल लकड़ा पिता हेरमन लकड़ा उम्र 32 वर्ष निवासी दबकला थाना तपकरा बाईक क्रमांक सीजी 14 एमए 1367 में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने निकला था। थाना क्षेत्र कुनकुरी के ग्राम सलियाटोली में वह एक स्कूटी से टकरा गया और सड़क पर गिर गया। उसी समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया।

पिता हेरमन लकड़ा की रिपोर्ट पर कुनकुरी पुलिस ने मृत्यु पर मर्ग कायम कर लिया है तथा राहुल लकड़ा की मृत्यु पर अज्ञात वाहन के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related posts