यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का फिर से यश बढ़ाया : पूरे प्रदेश में 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा में जशपुर जिला रहा अव्वल

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित यशस्वी जशपुर कार्य योजना की बदौेलत जशपुर जिला लगातार दूसरे वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशतता  में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। इस वर्ष जिले ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 96.49 प्रतिशत और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 96.10 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान बनाया है। इसके साथ ही 12 विद्यार्थी  प्रदेश टॉप-10 सूची में भी सम्मिलित है।

यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा और अवनीश पांडेय ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts