सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा दो वाहन चालकों को गिरफ्तार कर की गई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही.
आरोपियों के कब्जे से ट्रक क्रमांक आरजे/02/जीबी/9087 एवं ट्रक क्रमांक सीजी/10/बीएस/4111 किया गया जप्त.
सरगुजा पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती के साथ अभियान चलाकर की जायगी कार्यवाही.
समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आम नागरिकों के हित में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी संदर्भ में प्रकरणों के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि लोकमार्ग में भारी वाहन चालकों द्वारा अपनी वाहनों को सड़कों के किनारे या आस-पास खड़ी कर दिया जाता हैं, जिससे आम नागरिकों को यातायात की समस्या के साथ आमजनों के जीवन में संकटपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे मामलो में सख़्ती से निपटने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा कुछ दिनों पूर्व कुल 13 प्रकरणों में आरोपियों क़े विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई थी। इसी क्रम में लगातार सख़्ती से कार्यवाही करते हुए थाना मणीपुर द्वारा लोकमार्ग में खड़े भारी वाहनों पर दो प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई हैं।
वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग में भारी वाहन खड़ी कर लोकमार्ग बाधित करने पर थाना मणीपुर अंतर्गत संत गहिरा गुरु आश्रम के सामने रिंग रोड मणीपुर में आरोपी कासम उम्र 57 वर्ष साकिन बेढ़ा थाना बड़ोदा मेओ जिला अलवर राजस्थान द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक आरजे/02/जीबी/9087 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/24 धारा 283 भादवि का अपराध दर्ज किया गया हैं। थाना मणीपुर के दूसरे प्रकरण में भाथूपारा रिंग रोड मणिपुर के पास आरोपी बसंत कुमार रजक उम्र 30 वर्ष साकिन मकरी थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा झारखण्ड द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक सीजी/10/बीएस/ 4111 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 157/24 धारा 283 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया हैं।
दोनों मामलों में पुलिस टीम द्वारा लोकमार्ग में खड़ी भारी वाहनों को जप्त किया गया हैं। मामले के आरोपियों से घटना क़े सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना मणीपुर से सहायक उपनिरीक्षक लल्लन गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा सम्मिलित रहे।
