भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने किया गोविंदपुर और डुमरी में भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में प्रचार प्रसार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने झारखंड के डुमरी और गोविदपुर में भाजपा प्रत्यासी समीर उरांव के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुवे भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।इस दौरान श्री राय ने मोदी की गारंटी पर वोट भी मांगा।

ज्ञात हो कि लोहरदगा लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री कृष्ण कुमार राय झारखंड राज्य अंतर्गत गुमला जिला के गोबिंदपुर एवं डुमरी पहुंचे। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी समीर उरांव के पक्ष में माहौल बनाते हुवे जनता से भाजपा को वोट देने का अपील किया।श्री राय ने मोदी की गारंटी पर प्रकाश डालते हुवे विकास के लिए मोदी पर भरोसा जताने का बात कहा।श्री राय ने आगे कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अच्छा काम किया है,गत 10 वर्ष में देश में विकास ने खासा रफ्तार पकड़ा है,झारखंड राज्य विकास के क्षेत्र में काफी पीछे है यहां विकास के लिए राज्य में भी परिवर्तन की आवश्यकता है,ताकि डबल इंजन की सरकार यहां बन सके और विकास की रफ्तार यहां भी तेज हो सके।इस दौरान जशपुर जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, जशपुर नपा. उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जशपुर मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, विजय सोनी, सुनिल सोनी, लाल मोहम्मद, नसीब खान, सहादुर बैगा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!