ज़िला पुलिस बिलासपुर द्वारा विवेचना को बेहतर करने हेतु फ़िंगरप्रिंट का दिया गया प्रशिक्षण : थाना में अपराध विवेचना में फिंगरप्रिंट की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में बिलासपुर ज़िला के पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक, प्रधान आरक्षकों को अपराध विवेचना में फिंगरप्रिंट के मध्यम से बेहतर बनाने हेतु पुलिस लाइन बिलासपुर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में सभी थाना से 1-1 आरक्षक और प्रधान आरक्षक को फ़िंगरप्रिंट एक्सपर्ट निरीक्षक विद्या जौहर, आरक्षक सुबोध सग्गर और लोकेश्वरी द्वारा फिंगरप्रिंट की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण के उपरांत फिंगरप्रिंट की बारीकियों से अवगत हो कर उसका अपराध विवेचना में उपयोग कर अपराधियों की पहचान और सभी प्रकार के अपराधों में अपराधियों तक आसानी से पहुँच बना कर अपनी गिरफ़्त में ला कर आपराधियों को कटघरे में पहुँचाया जा सकेगा।

Related posts