समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और मतगणना स्थल पर टेबल कुर्सी, कूलर, विद्युत, पार्किग व्यवस्था, मीडिया सेंटर, बैरिकेडिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष में मशीनों की मूवमेंट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था जानकारी लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप जिला अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
