प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम अमडीहा निवासी श्रीमती बुदू बाई की मृत्यु 26 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र श्री ललित पैकरा हेतु 4 लाख, मनोरा तहसील के ग्राम ओरकेला निवासी बिमलाल पिता स्व. लोधा राम की मृत्यु 26 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती सुशीला बाई हेतु 4 लाख, फरसाबहार तहसील के ग्राम जामबहार निवासी राहुल एक्का की मृत्यु 19 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता श्रीमती ज्योति एक्का हेतु 4 लाख एवं दुलदुला तहसील के ग्राम चटकपुर निवासी अराव एक्का पिता श्री मनोज कुमार एक्का की मृत्यु 18 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मनोज कुमार एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts