अवैध शराब ब्रिकी करने के आरोप में ढाबा संचालक पर पुलिस ने आबकारी एक्ट में की कार्यवाही, कब्जे से 52 पाव देशी प्लेन मदिरा भी किया जप्त

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार थाना कोनी  पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के बबलू भाउ ढाबा तुर्काडीह चौक कोनी मे दबिश देकर उपरोक्त आरोपी से 52 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती 4680 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा- 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि भरतलाल राठौर, सउनि अशोक चौरसिया, आरक्षक शैलेन्द्र साहू, प्रकाश तिवारी, राकेश साहू, म.आर. सुरेखा कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts