जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम मड़वाकानी निवासी एकमनी बाई का सर्पदंश से 20 मार्च 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के माता आन्ती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम महनई निवासी मंतोष का सर्पदंश से 04 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता देवसाय   हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts