जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम घोघर निवासी अंकित तिग्गा का मधुमक्खी के काटने से 09 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी नगमा तिग्गा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम घोघर निवासी अजय एक्का मधुमक्खी के काटने से 09 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी अलेक्सा एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!