जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सुरंगपानी निवासी मिथुन सिदार का सर्पदंश से 24 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पिता आनंद राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सालेकेरा निवासी करिश्मा बाई का तालाब के पानी में डुबने से 05 मार्च 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पिता परमेश्वर राम हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!