जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम सामरबार निवासी कुसुम बाई का कुआं के पानी में डूबने से 01 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पुत्री बिरसमनुी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी निवासी कुमारी तारामनी का सर्पदंश से 25 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता राजू राम हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts