जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोमड़ो निवासी सितम्बर सिंह का कुआं के पानी में डुबने से 10 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी लालो बाई मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील के ग्राम करमीटिकरा निवासी मझनो बाई तालाब के पानी में डुबने से 12 फरवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र अनुभान एवं दुर्योधन हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts