जशपुर जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 जनवरी 2022 तक के लिए जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत् दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 3.45 बजे तक, शनिवार को प्रथम पाली अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 3.45 बजे तक, द्वितीय पाली प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक किया गया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 3.45 बजे तक तथा शनिवारी को प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक समय में परिवर्तन किया गया है।

Related posts