सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत सीसीटीएनएस CAS एप्लीकेशन में नवीन कानूनों से जिले के थाना/चौकियों में सीसीटीएनएस कार्य में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर नवीन प्रक्रियाओं से कराया गया अवगत.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत सीसीटीएनएस CAS एप्लीकेशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा में ऑनलाइन एप्लीकेशन में हुए बदलाव के सम्बन्धों में आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में 01 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिले के थाना/चौकियों में सीसीटीएनएस कार्य में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को नवीन प्रक्रियाओं के तहत हुए बदलाव से अवगत कराकर पालन करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण शिविर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अमित पटेल एवं समस्त थाना/चौकी से सीसीटीएनएस कार्य मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts