जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के रिदम केडिया ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक चौथा रैंक, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने दी बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले  राजधानी रायपुर के रिदम केडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रिदम ने देश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें परीक्षा में कुल 360 में से 337 मार्क्स मिले हैं।

रिदम ने बताया की उन्हें कोडिंग में काफी रुचि है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं। अभी रिदम कोटा में है रायपुर आने पर जिला प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!